Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaदेश भक्तिब्रेकिंग न्यूजसमाज सेवा

शहीद भगत सिंह की पेंटिंग बनाने उमड़ा जनसैलाब, चिड़ाना लाइब्रेरी में क्षमता से 5 गुणा अधिक पहुंचे विद्यार्थी

दो हॉल, बरामदा और खुला आंगन भी पड़े कम; बच्चों ने अपने हाथों से पेंटिंग बनाकर शहीद-ए-आजम को जयन्ती पूर्व किया नमन।

चिड़ाना, 27 सितंबर 2026। शहीद भगत सिंह जयन्ती के उपलक्ष्य में रविवार को गांव चिड़ाना स्थित शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी में शहीद भगत सिंह पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। मुण्डलाना, चिड़ाना, शामड़ी व दुराना गांवों के अलावा गोहाना शहर तथा आसपास के अन्य गांवों से अपेक्षा से 5 गुणा से भी अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में पहुंचे। बच्चों ने मौके पर बैठकर अपने हाथों से शहीद भगत सिंह की पेंटिंग बनाई, रंग भरे और शहीद-ए-आजम को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ-हवन से हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन, मार्गदर्शन एवं मंच-संचालन संस्थापक मास्टर राजेश लठवाल ने किया तथा अध्यक्षता लाइब्रेरी प्रधान श्री अनील लठवाल ने की। मुख्य अतिथि जाट महासभा गोहाना के आगामी अध्यक्ष राजबीर सिंह ठेकेदार अपने साथियों देवेंद्र मलिक, आजाद श्योराण एवं एडवोकेट सुरेंद्र पूनिया के साथ पहुंचे और बच्चों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि 18 विश्व-रिकॉर्डधारी कैलीग्राफर ओमप्रकाश सिवाच तथा मीडिया वर्ग से रमेश देहराज, अनील जिन्दल एवं राजेश पांचाल उपस्थित रहे।

बच्चों के उत्साह और भारी भीड़ को देखते हुए एक-दो दिन में परिणाम घोषित किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागी छात्रों को लाइब्रेरी टीम द्वारा उनके स्कूलों में जाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लाइब्रेरी के दो बड़े हॉलनुमा कमरे, बरामदा और खुला आंगन भी विद्यार्थियों से भर गए और पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

व्यवस्था एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी मनजीत देवी, राजबाला देवी, बिमला देवी, प्रीति सरोहा, रितिका लठवाल, कृष्ण सरोहा, रवि कुमार, साहब सिंह एवं मनजीत ने संभाली। वहीं AC बस में रक्तदान शिविर की पूरी जिम्मेदारी एवं मार्गदर्शन सुरेंद्र विश्वास जी का रहा।

कार्यक्रम में हरियाणा नम्बरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष लहणा सिंह लठवाल, सरपंच संदीप लठवाल, महावीर लठवाल, मास्टर सत्यवान लठवाल, सुरेन्द्र लठवाल सहित अनेक गांवों के महिला-पुरुष मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना का यह आयोजन बच्चों की कला, प्रतिभा और देशभक्ति का यादगार संगम बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!