Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaधर्मब्रेकिंग न्यूज

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज, सनातन संस्कृति हमारी सबसे बड़ी विरासत : डॉ. रीटा शर्मा

75वें वार्षिक अमृत महोत्सव में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी, संत-महात्माओं का लिया आशीर्वाद

गोहाना में निकली भव्य कलश यात्रा, डॉ. रीटा शर्मा बोलीं, धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम

गोहाना, 27 सितंबर। मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में रविवार को 75वें वार्षिक अमृत महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन का श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक जयघोष और भक्ति के वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी कलश यात्रा और धार्मिक आयोजन में शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करते हुए संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि कलश यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। जब माताएं-बहनें श्रद्धा के साथ कलश लेकर निकलती हैं तो यह दृश्य हमारी समृद्ध सनातन परंपरा और संस्कारों की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म और कर्तव्य के साथ सेवा, संस्कार एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं जीवन की हर परिस्थिति में सही मार्ग चुनने का संदेश देती हैं। आज के बदलते परिवेश में बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा धार्मिक परंपराओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है और इस दिशा में कथा तथा संत समागम जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि गोहाना उनके लिए केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार है। यहां के बुजुर्गों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों का स्नेह उन्हें हमेशा अपनत्व का अहसास कराता है। गोहाना के लोगों ने धार्मिक और सामाजिक परंपराओं को जिस आत्मीयता के साथ आगे बढ़ाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने 75वें वार्षिक अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए स्वामी गुरुचरण दास सनातन धर्म समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं और सेवाभावी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!