Gohanaबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीतिसोनीपत

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम नुक्कड़ नाटक मंडली के द्वारा विद्यार्थियों को दी गई सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम

गोहाना,(अनिल जिंदल) 6 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में शुभम नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मनोरंजक एवं प्रभावी ढंग से दी गई।

कार्यक्रम में शुभम नुक्कड़ नाटक मंडली टीम द्वारा विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों एवं रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत करवाया गया। कलाकारों ने धारा 370, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों तथा पेटीएम, यूपीआई सहित डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में हुए विकास को नाटक के माध्यम से सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील योजना, जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली आयुष्मान भारत योजना, परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, गोहाना बलजीत गहलावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से जोड़ने में भी सहायक हैं।

गोहाना कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या ईना, मंच संचालक रेणुका तथा गौरव कपूर, बीपीडब्ल्यू विष्णु दत्त शर्मा, अध्यापक शीला सहित अन्य अध्यापकगण एवं छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में प्रोफेसर श्वेता तथा डॉ ईशानी सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!