Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
S I Rचुनाव विभागटॉप न्यूज़सोनीपतहरियाणा

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-एडीसी अजय चोपड़ा

एसआईआर कार्य की समीक्षा को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने अपने कार्यालय में ली सभी सुपरवाईजों की बैठक

 

सोनीपत, 15 जून। 32-गोहाना विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आज से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह अभियान 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनव्र्यवस्थित करने का कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने सोमवार को अपने कार्यालय में सभी सुपरवाइजरों की बैठक लेकर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर अपने अधीन कार्यरत बीएलओ की नियमित बैठकें लें तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का लगातार निरीक्षण करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि या कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ संपन्न करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन सहित सूचना चरण की प्रक्रिया 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

एडीसी ने कहा कि घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करना तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करना बीएलओ की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में निर्वाचन कानूनगो पवन कुमार, सहदेव पाराशर सहित सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!