ममता को झटका, TMC का टूटना लगभग तय! लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे 20 सांसद, सामने रखेंगे ये बड़ी मांग
TMC

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की. अब खबर है कि टीएमसी के 20 सांसद सोमवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे.
तृणमूल कांग्रेस में चल रही उठापटक अब आखिरी दौर में पहुंच सकती है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने शनिवार (13 जून) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वे इससे पहले शताब्दी रॉय के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे थे. अब खबर है कि टीएमसी के 20 सांसद सोमवार (15 जून) को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे. उनके सामने एक बड़ी मांग रखने वाले हैं.
टीएमसी के 20 सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करके अलग ब्लॉक की मांग करेंगे. एबीपी आनंदा की रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी के बागी सांसदों को एनडीए का समर्थन भी मिलेगा, जिसके बाद एक अलग ब्लॉक के तौर पर मान्यता की मांग करेंगे. उनके लिए लोकसभा में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

