Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

’समाधान शिविर में दिखाई दे रही है प्रशासन की तत्परता, समाधान शिविर में पहुंची 12 शिकायतें’

’-संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने सुनी सभी शिकायतें, समाधान के दिए निर्देश’

सोनीपत, 16 जुलाई। आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में जिला प्रशासन की तत्परता दिखाई दे रही है। अधिकारियों द्वारा समाधान शिविर में आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने जिलावासियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, विद्युत, पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित व अन्य शिकायतें शामिल रहीं। प्रमुख मामलों में गांव तेवडी से पंचायती रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, गांव नैनातातारपुर से शिकायतकर्ता ने गली में से रास्ता छुड़वाने व उसके प्लॉट में से रास्ता हटवाने की शिकायत दी, जिस पर सयुक्त आयुक्त ने बीडीपीओ सोनीपत को जांच के निर्देश दिए, सोनीपत के पटेल नगर से शिकायतकर्ता ने अपने बच्चों के स्कूल की बकाया फीस को माफ करवाने व एसएलसी दिलवाने बारे, सोनीपत के मयूर विहार से शिकायतकर्ता ने कैंसर व वृद्धावस्था की रुकी हुई पेंशन देने की शिकायत दर्ज कराई।

इसके अतिरिक्त बिधल गांव के सरपंच ने गांव बिधल और पिनाना के बीच ड्रेन की समस्या के समाधान के लिए शिकायत दर्ज कराई। अन्य शिकायतों में कुंडली के वार्ड नं 3 में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की, परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने व पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। इन सभी मामलों में सुनवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर डीआरओ सुशील शर्मा, एसीपी राजपाल, तहसीलदार कीर्ति व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!