Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

“स्वच्छ हरियाणा-हरित हरियाणा” विषय पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला वन अधिकारी आईएफएस रेनू बाला ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर समाज को जागरूक करने का किया आह्वान

 

-वन विभाग के अधिकारियों ने प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, विद्यालय स्टाफ ने किया सहयोग

सोनीपत, 21 जुलाई। जिला वन मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरथल अड्डा , सोनीपत में पेंटिंग एवं इको क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छ हरियाणा-हरित हरियाणा” रखा गया, जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक एवं आकर्षक चित्रकृतियों के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन और प्रकृति संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। वहीं इको क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के पर्यावरण संबंधी ज्ञान का भी मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरथल अड्डा सोनीपत के प्रधानाचार्य दिनेश मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी सोनिया, दर्शन कुमारी, रीतुराज, राजदेवी, सुमन एवं वरुणा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

वन विभाग की ओर से नरेश कुमार वन रेंज अधिकारी, विशाल, रोहित, नीरज तथा रोशन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया और उन्हें प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!