जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट नेहा सिंह ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
-11 सितंबर को होने वाले मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सोनीपत, 10 सितंबर। जिला मजिस्ट्रेट नेहा सिंह ने 11 सितंबर को सोनीपत, गोहाना, गनौर एवं खरखौदा में होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित न्यायिक परिसरों में मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा को बार एसोसिएशन सोनीपत के क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार यशबीर सिंह, वेटलिफ्टिंग कोच को बार एसोसिएशन खरखौदा के क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं नवीन कुमार, स्विमिंग कोच को बार एसोसिएशन रूम न्यायालय परिसर गोहाना के क्षेत्र के लिए तथा सुनील कुमार, फुटबॉल कोच को न्यायिक परिसर गन्नौर क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाना सुनिश्चित करेंगे।




