Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
EducationGohanaबीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुरब्रेकिंग न्यूज

इंदुराज नरवाल ने दिया भरोसा, 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे — हुकटा

 

गोहाना, 21 अगस्त। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल एवं पूर्व विधायक जगबीर मलिक से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर चल रहे धरना स्थल पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा मानसून सत्र–2026 में प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों/लेक्चरर्स की सेवा-सुरक्षा का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाने का अनुरोध किया।

विधायक इंदुराज नरवाल ने भरोसा दिलाया कि वे विधानसभा में अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब कॉलेज व अन्य अनुबंधित कर्मचारियों के लिए सेवा-सुरक्षा का कानून बनाया गया है, तो विश्वविद्यालयों के कई वर्षों से कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों को भी समान सुरक्षा मिलनी चाहिए।

हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक एवं डॉ मीनाक्षी एवं डॉ शीतल ने सयुंक्त बयान में बताया कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां निर्धारित योग्यताओं, विधिवत विज्ञापन एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुई हैं और बड़ी संख्या में शिक्षक 10–15 वर्षों से पूर्ण कार्यभार के साथ सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद नियमित भर्ती के दौरान उनकी सेवाएं समाप्त होने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि हम अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर पिछले 5–7 वर्षों से ₹57,700 के प्रारंभिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं और हमें नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ भी प्रभावी रूप से नहीं मिल रहा है।

हुकटा ने स्पष्ट किया कि वह नियमित भर्ती का विरोध नहीं करता, बल्कि वर्षों से सेवाएं दे रहे योग्य एवं अनुभवी अनुबंधित शिक्षकों को सेवा-सुरक्षा देने की मांग करता है।

एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव को आगामी मानसून सत्र–2026 में विधेयक के रूप में विधानसभा में प्रस्तुत कर पारित किया जाए, ताकि लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों/लेक्चरर्स के रोजगार एवं भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।हुकटा प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व डॉ अमित मलिक , डॉ मीनाक्षी, डॉ पूनम, डॉ मीनू, डॉ लूसी, डॉ संदीप, डॉ शीतल, डॉ मुकेश, डॉ मनीषा आदि उपस्तिथ रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!