Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

शिकायतों का संख्यात्मक नहीं, बल्कि गुणात्मक समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी – डीसी नेहा सिंह

प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने वीसी के माध्यम से ली प्रदेश के उपायुक्तों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनीपत, 21 अगस्त। प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता मेें शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ समाधान प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करी गई व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने वीसी उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है। समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत किसी न किसी आम नागरिक के जीवन से जुड़ी होती है। सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटान में केवल संख्या बढ़ाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि गुणात्मक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।

उपायुक्त ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों के निपटान में भी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में तथ्यों के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा कार्रवाई रिपोर्ट को समय पर पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, नगराधीश सिमरन, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति दहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!