Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों से जगमगाया गोहाना रेलवे स्टेशन

डॉ. अरविंद शर्मा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत किया दीप प्रज्ज्वलन, डॉ. रीटा शर्मा भी रहीं मौजूद

रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया स्टेशन परिसर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में की भागीदारी

गोहाना, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार शाम गोहाना रेलवे स्टेशन दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। स्टेशन भवन पर लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटों और परिसर में जलाए गए दीपों से उत्सव जैसा माहौल नजर आया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को सर्वोपरि रखा है। उनके जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी इसी भावना से जुड़ा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में देशभर में काम हुआ है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का अपना विशेष महत्व है। इस दौरान डॉ. रीटा शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीपों और रोशनी से सजे रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम उत्सव के रूप में नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!