ब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान – विधायक पवन खरखौदा

विधायक पवन खरखौदा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन, एसडीएम अमित भारद्वाज भी रहे मौजूद

 

खरखौदा (सोनीपत), 16 नवंबर। एसडीएम कार्यालय खरखौदा में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक पवन खरखौदा ने की। इस दौरान एसडीएम अमित भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विधायक पवन खरखौदा ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

एसडीएम अमित भारद्वाज ने कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान किया जा सके। शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के साथ-साथ लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और उनकी एटीआर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।

समाधान शिविर के दौरान मौखिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित अधिकारियों के सहयोग से मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सहायक अधीक्षक राजेश, एमिनेंट पर्सन दिनेश ठेकेदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!