Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
दिल्लीधर्मब्रेकिंग न्यूज

चेतना के ‘रामायण 5.0’ कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के दर्शन की होगी अमृत वर्षा 

आज रोहिणी में होगा विराट आयोजन: राजेश चेतन 

 

नई दिल्ली। देश में सनातन की ज्योत को मशाल का रूप देकर और प्रखर, धवल एवं प्रचंड बनाने के मिशन में जुटी सामाजिक संस्था चेतना (सुरभि सनातन की) की ओर से रविवार, 28 जून को एक और विराट कार्यक्रम ‘रामायण-5.0’ का आयोजन करने जा रही है।

रोहिणी सेक्टर 10 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम चेतना के वृहद मिशन की श्रृंखला की 78 वीं कड़ी होगा।

चेतना के अध्यक्ष एवं विख्यात अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि ‘रामायण 5.0’ के माध्यम से हर भारतवासी के रोम-रोम में बसे भगवान श्रीराम के विविध रूपों व दर्शन का विस्तार से वर्णन होगा।

उन्होंने बताया कि जगदंबा कटलरी के चेयरमैन और समाजसेवी डॉ पवन कंसल ने इस कार्यक्रम के प्रायोजक का दायित्व संभाला है।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के व्यवस्थापक आशीष अग्निहोत्री और भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक कृष्ण दुबे ‘रामायण-5.0’ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राजेश चेतन ने बताया कि मशहूर कवि, लेखक, चित्रकार, गायक एवं कथाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य के संबोधन का विषय होगा-राष्ट्र देव श्रीराम। आध्यात्मिक नेता एवं शिक्षाविद् डॉ पवन सिन्हा ‘गुरु जी’ ‘प्रशासन में राम’ विषय पर व्याख्यान देंगे।

राजेश चेतन ने बताया कि वैज्ञानिक, लेखक एवं मानस अध्येता डॉ आदित्य शुक्ल ‘परिवार में राम’ पर संबोधन करेंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गौसेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खां ‘राष्ट्र में राम’ पर व्याख्यान देंगे।इनके अलावा कवि, लेखक एवं व्यंग्यकार चिराग जैन ‘कविता में राम’, हिंदी गीता-कथा गायक स्वामी संजय प्रभाकरानंद ‘संगीत में राम’ और कथक नृत्यांगना डॉ समीक्षा शर्मा ‘नृत्य में राम’ से सभागार को राम नाम की अमृत वर्षा से सराबोर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!