Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaप्रशासनब्रेकिंग न्यूज

आगामी बरसाती मौसम के लिए एसडीएम अंकित कुमार ने गुढ़ा गांव स्थित सीवरेज डिस्पोजल एवं ड्रेन नंबर-8 पर बने स्टोर रूम डिस्पोजल का किया निरीक्षण

गोहाना(सोनीपत), 30 जून। आगामी बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने गुढ़ा गांव स्थित सीवरेज डिस्पोजल तथा ड्रेन नंबर-8 पर बने स्टोर रूम डिस्पोजल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण उपरांत एसडीएम अंकित कुमार ने दोपहर बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए तथा कहीं भी वर्षा का पानी जमा नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीवर लाइनें, नाले एवं डिस्पोजल सिस्टम पूरी क्षमता से कार्य करें, ताकि वर्षा का पानी लगातार निकलता रहे और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि बरसात का पानी लंबे समय तक रुका रहने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रजनन बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव से सड़कें एवं सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित होती हैं और नागरिकों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती मौसम के दौरान जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। जहां भी जलभराव की संभावना हो, वहां पहले से आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा किसी भी स्थान पर पानी रुकने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर व जेई कृष्ण वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!