Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
GohanaS I Rचुनाव विभागप्रशासनब्रेकिंग न्यूज

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के गणना प्रपत्र संग्रहण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम अंकित कुमार

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए घर-घर सत्यापन अभियान में तेजी लाएं : एसडीएम अंकित कुमार

गोहाना(सोनीपत), 6 जुलाई । उपमंडल अधिकारी गोहाना अंकित कुमार ने आज एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)-2026 अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रहण कार्य की समीक्षा करते हुए सभी सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश देने के लिए समीक्षा बैठक की। तथा इस समीक्षा बैठक के उपरांत एसडीएम अंकित कुमार ने सुपरवाइजरों व बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए कथुरा, भंडेरी तथा आहुलाना जैसे गांव में निरीक्षण किया।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन सुपरवाइजरों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा कार्य को शीघ्र एवं पूर्ण रूप से संपन्न करें।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित करें तथा प्राप्त प्रपत्रों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

एसडीएम ने सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से फील्ड में जाकर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण करें तथा घर-घर सत्यापन अभियान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। इस अवसर पर एईआरओ शिखा, डेडीकेटेड एईआरओ लवल किशोर, स्पेशल एईआरओ सुंदर शर्मा, प्रवीन लेखाकार व संदीप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!