सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर, प्राप्त हुई 18 शिकायतें’
सभी अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें व शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी रखें ध्यान-सीटीएम सिमरन


सोनीपत, 30 जुलाई। सीटीएम सिमरन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायत के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें व इसके साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
लघु सचिवालय के प्रथम तल के सम्मेलन कक्ष में गुरूवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान सभी शिकायतें सीटीएम ने गंभीरता के साथ सुनी व संबंधित अधिकारियों को निश्चित समयावधि में समाधान के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में मुख्य तौर पर गांव गढी ब्राह्मणान से शिकायतकर्ता ने गली में हुए गड्ढे भरने बारे, गांव भटगांव मालयान से शिकायतकर्ता ने खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर बदलवाने बारे, गांव जाखौली से शिकायतकर्ता ने बुढ़ापा पेंशन न बनने की शिकायत दर्ज कराई।
अन्य शिकायतों में परिवार पहचान पत्र मे मोबाइल नम्बर ठीक करवाने और इनकम वेरीफाई करवाने बारे व पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए सीटीएम सिमरन ने संबंधित अधिकारी को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए ।
इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह, तहसीलदार कीर्ति व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


