Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
देश भक्तिप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

उपायुक्त नेहा सिंह ने हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए जिलावासियों को इस मुहिम में बढ़चढक़र भाग लेने का किया आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय स्थित सरल केन्द्र में लगी विशेष प्रदर्शनी, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

-सरल केन्द्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी उपायुक्त ने किया अवलोकन

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए लघु सचिवालय में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इसके अलावा सरल केन्द्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास, महत्व और उसके सम्मान एवं मर्यादा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी लेते हुए जिलावासियों को इस मुहिम में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने सरल केन्द्र में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को तिरंगे के इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रदर्शनी में तिरंगे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, राष्ट्रीय ध्वज संहिता, तिरंगे की यात्रा तथा देश की गौरवपूर्ण विरासत को दर्शाया गया है।

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

लघु सचिवालय परिसर में बनाया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट व प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अधिकारी, कर्मचारी और आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान की साइट पर करें अपलोड

उपायुक्त नेहा सिंह ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान की साइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करें तथा सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga2026 के साथ अपनी भागीदारी साझा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। प्रदर्शनी में भी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!