Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 13 अगस्त को डीसीआरयूएसटी मुरथल में करेंगे आयशर लैब का उद्घाटन

विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर्स को भी मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित, एसडीएम सुभाष चंद्र ने विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

सोनीपत, 12 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 13 अगस्त को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर में आयशर लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रिसर्च स्कॉलर्स को सम्मानित करेंगे तथा उन्हें संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुभाष चंद्र ने डीसीआरयूएसटी मुरथल का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली।

एसडीएम ने अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीप्रकाश सिंह व रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार कंबोज के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, मंच, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, रिसर्च स्कॉलर्स और अन्य प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

रिसर्च स्कॉलर्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर

मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर्स को सम्मानित किया जाना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शोधार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

विश्वविद्यालय में स्थापित की जा रही आयशर लैब विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी। लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!