Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सोनीपत

जिला रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई सोनीपत द्वारा आयोजित रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में 45 युवाओं को मिला रोजगार

- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार मेले का आयोजन

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 16 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 जून से 20 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, सोनीपत एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई सोनीपत के सेमिनार हॉल में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 45 युवाओं का विभिन्न संस्थानों में चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

मेले में फ्लिपकार्ट, पुखराज हेल्थकेयर, रामाया हेल्थकेयर, एलआईसी तथा पीएनबी कुंडली सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इसके अतिरिक्त आईपावर बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड, विजकास्ट सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, अकेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा स्वराज इंजन लिमिटेड द्वारा विभिन्न ट्रेडों के लिए अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए। मेले में युवाओं के साक्षात्कार एवं काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए।

जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्नयोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा रोजगार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं, रोजगार पोर्टल, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं अप्रेंटिसशिप अवसरों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं से रोजगार विभाग के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!