गोहाना समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान करने के निर्देश
समाधान शिविर में प्राथमिकता के आधार पर किया गया शिकायतों का निपटारा


गोहाना(सोनीपत),16 जुलाई। गोहाना के लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान शिविर के दौरान गुरुवार को विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने संबधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समाधान शिविर पूरी तरह से आमजन को समर्पित है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अध्यक्ष समाधान शिविर में स्वयं मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करें।
गुरुवार को आयोजित हुए इस समाधान शिविर के दौरान मौजा जोली गांव में स्थित गंदे पानी के तालाब को साफ करवाने बारे जैसी सार्वजनिक शिकायत, पीने के पानी में सीवर का पानी आने की सार्वजनिक शिकायत, अशोक कुमार द्वारा फैमिली आईडी में गलत इनकम ठीक करवाने बारे,जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाने बारे, विकलांग पेंशन बनवाने, ट्यूबल कनेक्शन लगवाने ,फैमिली आईडी ठीक करवाने सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौका निरीक्षण कर अविलंब समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत,नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, बीडीपीओ परमजीत, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सुनील कुमार ,कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा, सिंचाई विभाग से एसडीओ योगेश,बीईओ लवल किशोर, एएफएसओ राजेश हुडा मौजूद थे।



