अमृत सरोवर मिशन के तहत तैयार किए गए तालाबों का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से 01 जुलाई को करेंगे उद्घाटन
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत

गांव बली कुतुबपुर, दातौली तथा भाखरपुर में अमृत सरोवर मिशन के तहत किया गया है तालाबों का सौंदर्यकरण
सोनीपत, 30 जून। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 01 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से अमृत सरोवर मिशन के तहत तैयार किए गए तालाबों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव बली कुतुबपुर, दातौली तथा भाखरपुर में अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाबों का सौंदर्यकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा, जिसमें विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में उनके साथ विधायक राई कृष्णा गहलावत, विधायक सोनीपत निखिल मदान, विधायक खरखौदा पवन खरखौदा विधायक गन्नौर देवेन्द्र कादियान, नगर निगम मेयर राजीव जैन, वरिष्ठï भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, प्रदीप सांगवान, नगर परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज सहित ब्लॉक समितियों के चेयरमैन भी मौजूद रहे ।




