Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
देश भक्तिप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

9 से 17 अगस्त तक पूरे जिला में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ चलाया जाएगा हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान, 13 एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम, युवा पीढ़ी को इतिहास से कराया जाएगा रूबरू

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों को बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

सोनीपत, 07 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बताया कि भारत की आजादी के अमृतकाल के दौरान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोडने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक पूरे जिला में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला, उपमंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायत तथा शिक्षण संस्थानों में अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान-2026 तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियां, जनभागीदारी बढ़ाने के उपाय तथा गतिविधियों के समयबद्ध संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

13 एवं 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

उन्होंने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और उस दौर के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं, अनुभव सांझा कार्यक्रम, संवाद सत्र एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। विभाजन के समय की घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शियों तथा उनके परिजनों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा करवाए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता के संघर्ष और विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प ले सके।

स्कूलों एवं कॉलेजों में होंगे व्याख्यान, प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं

उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, प्रदर्शनी, निबंध, भाषण एवं अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत आयोजित होंगी विविध देशभक्ति गतिविधियां

उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मातरम् थीम पर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा बाइक रैली, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा यात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, सरकारी भवनों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की आकर्षक रोशनी एवं सजावट, देशभक्ति आधारित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री एवं वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन, विद्यालय, महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।

जिला और ब्लॉक स्तर पर लगेंगी तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला और ब्लॉक स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषय आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास तथा भारत की गौरवशाली विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी।

जनभागीदारी को मिलेगा विशेष महत्व

उन्होंने कहा कि इस अभियान में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवा क्लब, स्वयंसेवी संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है।

इस मौके पर एसीपी अमित कुमार, डीआईओ हिमानी शर्मा, व अन्य सभी संबंधित विभागों से अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा कार्यक्रम के ओवर आॅल इन्चार्ज रहेगे। जिला में शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम सयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, व ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीईओ जिला परिषद डाॅ. अनमोल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!