Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
पौधरोपणब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

खिलाडिय़ों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जा रहा जागरूक-डीसी नेहा सिंह

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला के खेल केंद्रों पर किया जा रहा है पौधारोपण

सोनीपत, 09 अगस्त। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत रविवार को खेल विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार तथा सभी कोच अपने-अपने खेल केंद्रों पर पौधारोपण करवाकर इस मुहिम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

खेल केंद्रों पर पौधारोपण के साथ संरक्षण का भी दिया जा रहा संदेश

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इसी कड़ी में सभी खेल प्रशिक्षकों द्वारा अपने-अपने खेल केंद्रों पर पौधारोपण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खिलाडिय़ों को भी पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पौधारोपण गतिविधियों का रखा जा रहा व्यवस्थित रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कोचों द्वारा खेल केंद्रों पर आयोजित पौधारोपण गतिविधियों की फोटो भी संकलित की जा रही हैं, ताकि अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा सके तथा अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा सके।

खिलाडिय़ों व आमजन से अभियान से जुडऩे का आह्वान

उपायुक्त नेहा सिंह ने खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं आमजन से आह्वान किया कि वे एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुडक़र अधिक से अधिक पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति का छोटा सा प्रयास आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!