पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गोहाना, 20 अगस्त। जिले की क्राईम युनिट गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय पुत्र सत्यवान निवासी गांव मलार जिला जींद का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को क्राईम युनिट गोहाना मे नियुक्त मुख्य सिपाही सुरेन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु गोहाना रोहतक रोड पर गाँव भैंसवाल के पास मौजुद था कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि अक्षय पुत्र सत्यवान निवासी गांव मलार जिला जींद गाड़ी में अवैध शराब लेकर जम्मु कटरा रोड से उत्तर कर रोहतक की तरफ जाएगा। अगर जम्मु कटरा रोड पर टोल के आगे रोहतक गोहाना रोड की तरफ सर्विस रोड पर नाकाबन्दी की जाए तो अवैध शराब सहित काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची, तो कुछ समय बाद जम्मु कटरा रोड टोल की तरफ से सर्विस रोड पर गोहाना रोहतक रोड की तरफ एक गाड़ी आती दिखाई दी पुलिस ने ड्राईवर को गाड़ी रोकने का ईशारा किया कुछ ही दुरी पर ड्राईवर ने गाड़ी को रोककर गाड़ी से उतर कर भागने की कोशीश की जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम अक्षय पुत्र सत्यवान निवासी गांव मलार जिला जींद बतलाया। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नौजवान लड़के अक्षय से गाड़ी के डाले का ताला खुलवाकर चैक किया तो डाले में पिछे अवैध शराब की पेट्टियाँ दिखाई दी जिनकी गिनती की तो 180 पेट्टी अंग्रेजी शराब पव्वा मार्का OLD HABIT और 10 पेट्टी अंग्रेजी शराब पव्वा मार्का ALL SEASON बरामद हुई। जो बरामद हुई शराब बारे अक्षय उपरोक्त से लाईसैन्स व परमिट माँगा तो कोई लाईसैन्स व परमिट पेश न कर सका। इस घटना का आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा मे अभियोग अंकित किया गया था।
क्राईम युनिट गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त मुख्य सिपाही संदीप ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी अक्षय पुत्र सत्यवान निवासी गांव मलार जिला जींद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

