Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaब्रेकिंग न्यूज

38 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी सतीश दहिया सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

गोहाना, 26 जून : आज दिनांक 26-06-2026 को श्री सतीश दहिया, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, गोहाना केंद्र पर अपनी 38 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हुए।

श्री दहिया पिछले 5 वर्षों से गोहाना केंद्र पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल 30-06-2026 को 38 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के साथ औपचारिक रूप से समाप्त होगा। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग को उत्कृष्ट, ईमानदार एवं समर्पित सेवाएं प्रदान कीं। वे अपनी सादगी, कार्यनिष्ठा और स्वच्छ छवि के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

उनके सम्मान में आज खाद्य एवं पूर्ति विभाग के कर्मचारियों तथा डिपू धारकों द्वारा एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित साथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री राजेश हुड्डा (AFSO), श्री दमन सिंह (SIFS), श्री जितेंद्र लाठर (IFS), श्री अमित कुमार (SIFS), श्री अनिरुद्ध, श्री नागेंद्र, श्रीमती बाला देवी एवं डिपू धारक प्रधान श्री दलवीर आर्य सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!