Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
चंडीगढ़पत्रकार संघब्रेकिंग न्यूजहरियाणाहाँसी

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने हांसी जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल मीडिया के प्रतिबंधित चैनल जल्द होंगे बहाल - डॉ इंदु बंसल जैन

 

– तुरंत हुआ संज्ञान पुलिस अधीक्षक ने दिया सभी डिजिटल चैनल जल्द शुरू करने का आश्वासन

हांसी/चंडीगढ़,1 जुलाई।  हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जो सदैव पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करता रहता है। संघ के प्रयासों से आज हांसी के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने राहत महसूस की है।

उक्त विषय पर जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि गत दिनों अज्ञात कारणों के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के हांसी के डिजिटल मीडिया के 20 से भी ज्यादा चैनलों पर प्रतिबंध लगा कर उन्हें बंद कर दिया गया था।

जिस के कारण हांसी के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों पर आर्थिक संकट गहरा गया व सभी पत्रकार व उनके परिवार सामाजिक एवं मानसिक पीड़ा को भी झेल रहे थे।

ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पीड़ित पत्रकारों के इस समस्या को समझा और पीड़ित पत्रकारों का साथ देते हुए आज डॉ बंसल के निर्देश पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई अध्यक्ष सुनीता बामल के नेतृत्व में सैकड़ों डिजिटल मीडिया पत्रकारों ने हांसी जिला उपायुक्त डॉ राहुल नरवाल के नाम जिला सीटीएम हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार को आदेश जारी किये ओर पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी इकाई अध्यक्ष सुनीता बामल को अपने कार्यालय बुला कर तुरंत प्रभाव से सभी डिजिटल चैनलों को शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई के महासचिव विजय सैनी, संरक्षक अजय शर्मा, संजय, सतबीर चहल, जसवंत सिंह, अमन कुमार, विजय, अमित कुमार, रविंदर चहल ,अमित डाटा, लखन, मनदीप बिठमड़ा, नरेंद्र मलिक, दिनेश, राम मेहर, रामनिवास, अनिल गहलोत, देवांश, कुलविंदर के साथ अनेकों श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!