Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
दिल्लीब्रेकिंग न्यूजभिवानी

नौ दिग्गज हस्तियां ‘नवरत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित 

'बिजनेस आइकंस' ने खोला 'सक्सेस टिप्स' का खजाना: राजेश चेतन 

सभी ने युवा पीढ़ी को परिवार व संस्कार न भूलने की दी सीख

भिवानी, (अनिल जिंदल) 27 जुलाई। उत्तर भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं में शामिल भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की कीर्ति के स्वर्णिम मुकुट में ‘सोशल कनेक्टिविटी’ का एक और हीरा जड़ गया। इस बार का हीरा उन ‘रत्नों’ के नाम रहा जिन्होंने कड़ी मेहनत, विवेक और व्यावहारिक कौशल से अपनी जन्मस्थली की मिट्टी का तिलक देश- दुनिया के माथे पर अंकित किया।

भिवानी परिवार मैत्री संघ ने आज भिवानी के नौ सफल व्यवसायियों को दिल्ली में आयोजित भव्य एवं विराट कार्यक्रम में ‘नवरत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया।

सभी ‘बिजनेस आइकंस’ ने इस अवसर पर नई पीढ़ी को सफलता के सूत्र बताए। साथ ही धैर्य रखने, संस्कारों का पालन करने और माता-पिता, परिवार व समाज की संस्कृति का मान रखने की नसीहत भी दी।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि और ऑडियंस को घंटों मुग्ध रखने में दक्ष एंकर राजेश चेतन एवं वाणी में ओज-तेज के प्रतीक तथा बीपीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की एंकरिंग की। दोनों ने ऐसा समां बांधा कि भारी संख्या में उपस्थित जन आठ घंटे तक कार्यक्रम में ‘बिजनेस आइकंस’ की सफलता का वृत्तांत सुनते रहे और उन पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना से हुई। फिर एक-एक करके नौ रत्नों की सफलता के सफर पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हर डॉक्यूमेंट्री के बाद संबंधित ‘आइकन’ का इंटरव्यू मंच पर लिया गया। इंटरव्यू उनके सफर की शुरुआत, चुनौतियों, प्रेरक प्रसंग, प्रेरणा स्रोत, भविष्य की योजना और भावी पीढ़ी के लिए संदेश पर आधारित रहा। इंटरव्यू लेने वाला भी उसी क्षेत्र का दिग्गज रहा। नौ डॉक्यूमेंट्री और नौ इंटरव्यू ने भावी पीढ़ी के लिए ‘सक्सेस टिप्स’ का जैसे खजाना खोल दिया।

इस विराट कार्यक्रम में कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी आए जिनमें भारत विकास परिषद से सुरेश जैन, बृजलाल सराफ, घनश्याम जावेरी, राजेश खेतान, केएल गर्ग, बजरंग लाल अग्रवाल, पंडित रामनिवास, पप्पूभाई, मोहित यादव, नरेन्द्र सिंघानिया, विनय सिंघल व मनीष गोयल प्रमुख थे।

इन हस्तियों को मिला ‘नवरत्न अवार्ड 2026’

• कृष्ण कुमार गुप्ता, डायरेक्टर बीआर एग्रोटेक लिमिटेड (सिवानी-दिल्ली)

• कुलदीप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन जीएसआई एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली)

• पवन गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर लिटिल हार्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस (भिवानी)

• राजीव तोशामवाल, फाउंडर, गोयल लाइम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (तोशाम-दिल्ली)

• राजकुमार गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर, एसएलआर मेटालिक्स लिमिटेड (चरखी दादरी- गुरुग्राम)

•डॉ रविन्द्र गोयल को-फाउंडर ई रिक्रूट एचआर ऑटोमेशन सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली)

• उमेश सिंघल,डायरेक्टर एलआरबी ग्रुप (लोहारू- यमुनानगर)

• विनोद अग्रवाल डायरेक्टर, सेंटीलियन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (जुई- दिल्ली)

• विनोद तायल चेयरमैन, शांति फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्स (भिवानी-हिसार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!