Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Educationखेतीपौधरोपणब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

30 जुलाई को जिला स्तरीय वन महोत्सव का होगा आयोजन : उपायुक्त नेहा सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुंडलाना में प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा जिला स्तरीय वन महोत्सव

 

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें नागरिक : उपायुक्त

सोनीपत, 29 जुलाई। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जुलाई को 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव एवं जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सोनीपत में जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुंडलाना में प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा।

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा ब्यूरो ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइसेस के चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथिगण में राई से विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक श्री निखिल मदान, खरखौदा विधायक श्री पवन खरखौदा, गन्नौर विधायक श्री देवेंद्र कादियान, नगर निगम सोनीपत के महापौर श्री राजीव जैन, जिला परिषद सोनीपत की चेयरपर्सन श्रीमती मोनिका, भाजपा जिला अध्यक्ष (सोनीपत) श्री अशोक भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष (गोहाना) श्री बिजेंद्र मलिक होंगे। देवेंद्र कौशिक व प्रदीप सांगवान विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ ही जिला सोनीपत के स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं (नगर परिषद, नगर पालिका एवं ब्लॉक समिति) के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे वन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण और पौधों का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!