Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
S I Rचुनाव विभागप्रशासनब्रेकिंग न्यूजराईसोनीपत

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील : मनीष मलिक

 

राई (सोनीपत), 02 सितंबर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-29, राई में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के द्वितीय चरण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनीष मलिक ने की।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित पक्षों के सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनीष मलिक ने विशेष रूप से एएसडीडी सूची, जिसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहराव वाले मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियां शामिल हैं, के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाताओं के सत्यापन कार्य में बूथ स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि दीपक उपस्थित रहे। उन्हें फॉर्म-9, फॉर्म-10 एवं फॉर्म-11 की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उक्त प्रपत्रों के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान 01 जुलाई, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के विषय पर भी चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें तथा इस संबंध में आवश्यक जागरूकता फैलाने में सहयोग दें।

इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनीष मलिक ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने सभी से निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!