Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaनगर परिषदबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने 11 लाख की लागत से वार्ड-15 में सीसी सड़क व पाइपलाइन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

गोहाना, (अनिल जिंदल) 31 जुलाई । नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजीत वीरमानी ने वार्ड नंबर 15 में लगभग ₹11 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं दोनों ओर पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर 15 की पार्षद अंजू विनोद राजौरा ने की। इस विकास कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था मिलेगी, जिससे वार्ड की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में पार्षद रमेश परुथी, पार्षद बबली देवी, पार्षद नरेंद्र, पार्षद प्रदीप लठवाल, पार्षद मुकेश देवगन, पार्षद सुनील राजपाल, पार्षद जगदीश राय, पार्षद राजेश (सोनू) सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर चेयरपर्सन रजनी इन्द्रजीत वीरमानी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है और जनहित सर्वोपरि रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!