वार्ड नंबर 2 में ₹20.40 लाख की लागत से 7 टाइल्स युक्त गलियों एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य का चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने किया शिलान्यास


गोहाना, 3 अगस्त। गोहाना नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती रजनी विरमानी ने नगर के समग्र एवं समान विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज वार्ड नंबर 2 में लगभग ₹20 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाली 7 नई टाइल्स युक्त गलियों एवं दोनों ओर पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती रजनी विरमानी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति देना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था एवं सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस विकास कार्य की अध्यक्षता वार्ड नंबर 2 की पार्षद श्रीमती मनीषा जी ने की। कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर श्री सुनील जी, पार्षद श्री नरेंद्र जी, पार्षद श्री सुनील राजपाल जी, पार्षद श्रीमती बबली जी, पार्षद श्री राजेश (सोनू) जी, पार्षद श्री विनोद राजौरा जी, पार्षद श्री नन्हा राम जी, नगर परिषद के सचिव श्री सुंदर लाल जी, जेई श्री करण जी, श्री अनिल जी, श्री पप्पू जी, श्री अशोक जी, श्री संदीप जी, श्रीमती सुनहरी जी, श्रीमती राज देवी जी, श्रीमती गुलाबो जी, श्रीमती कविता जी, श्री पाल सिंह जी, श्री दलबीर जी सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



