Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीतिसोनीपत

गौसेवा और हवन यज्ञ के साथ जिला में हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ-उपायुक्त नेहा सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

-भटगांव व सिसाना सहित अन्य गौशालाओं में हवन यज्ञ कार्यक्रम के साथ-साथ पशुओं का किया गया टीकाकरण

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिवस पर गुरुवार को सोनीपत जिले में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत गांव भटगांव स्थित धर्मार्थ गौशाला तथा गांव सिसाना स्थित अन्य गौशालाओं में हवन यज्ञ एवं गौसेवा के साथ हुई। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर गौशालाओं में मौजूद पशुओं को लम्पी रोग से बचाव के लिए टीके लगाए गए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान जिले में सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत गौशालाओं में हवन यज्ञ और पशुओं के टीकाकरण जैसे सेवा कार्य से करना इसी भावना का प्रतीक है कि समाज में सेवा का भाव प्रत्येक जीव के प्रति संवेदनशीलता से जुड़ा होना चाहिए।

सेवा संकल्प की पहली सुबह बनी गौसेवा और संरक्षण के नाम

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सदैव विशेष महत्व दिया गया है। गौशालाओं में हवन यज्ञ के साथ अभियान की शुरुआत कर जिलेवासियों को सेवा, संरक्षण और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सेवा अभियान की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज के साथ-साथ पशुधन और पर्यावरण तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल और उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखना भी महत्वपूर्ण सेवा है। इसी उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीमों ने दोनों गौशालाओं में पशुओं का टीकाकरण किया।

लम्पी रोग से बचाव के लिए चला विशेष टीकाकरण अभियान

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा लम्पी रोग से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया गया। विभागीय टीमों ने गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यकतानुसार टीके लगाए। उन्होंने गौशाला संचालकों से भी पशुओं की नियमित देखभाल तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

17 अक्टूबर तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेगा जिला का प्रत्येक नागरिक

उपायुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को हुआ है और यह 17 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सेवा और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती तथा जनसेवा महाकुंभ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, युवाओं तथा आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों में भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, सेवा कार्य, स्वच्छता एवं रक्तदान जैसी गतिविधियां, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, भारत की संस्कृति एवं विरासत से परिचय तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!