Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

नया सफर योजना’ का उद्देश्य पुराने एवं अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देना – एसडीएम सुभाष चंद्र

लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक आयोजित

-निजी स्कूल संचालकों को ‘नया सफर योजना’ के तहत पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन लेने के लाभों की दी गई जानकारी

सोनीपत, 20 अगस्त। जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए एवं एसडीएम सुभाष चंद्र ने ‘नया सफर योजना’ को लेकर लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक करी। बैठक में योजना के तहत पुराने एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को स्क्रैप करवाकर नए, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को अपनाने से संबंधित प्रावधानों एवं मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।

एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि ‘नया सफर योजना’ का उद्देश्य पुराने एवं अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देना है। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाते हुए पुराने वाहनों को अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों के माध्यम से स्क्रैप करवाएं तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप नए वाहनों को अपने बेड़े में शामिल करें।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत पात्र पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के बाद नए बीएस-VI या उससे अधिक के मानकों वाले डीजल/सीएनजी वाहनों अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर विभिन्न प्रोत्साहन एवं रियायतों का प्रावधान किया गया है। इनमें मोटर वाहन टैक्स में रियायत, ब्याज सब्सिडी, पंजीकरण शुल्क में छूट, वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से निर्धारित छूट तथा ईंधन वाउचर अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए संबंधित लाभ शामिल हैं। पुराने वाहन के स्थान पर उपयोग किए गए पात्र वाहन की खरीद पर भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वाहन मालिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने वाहन का स्क्रैपिंग प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने स्कूल वाहन संचालकों से कहा कि वे योजना से संबंधित नियमों एवं पात्रता शर्तों को अच्छी तरह समझते हुए नया सफर पोर्टल पर अप्लाई करे व इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान एमवीओ सचिन ढुल ने योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, वाहन स्क्रैपिंग की प्रक्रिया तथा नए वाहन की खरीद पर मिलने वाले प्रोत्साहनों के संबंध में उपस्थित बस एवं निजी स्कूल संचालकों की शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सोनीपत में सम्पर्क करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!