Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

केबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के गोहाना कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को किया गया स्मरण

गोहाना,(अनिल जिंदल) 25 सितंबर। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन तथा विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के गोहाना स्थित कार्यालय में शुक्रवार को महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण तथा सर्वांगीण विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ अरविंद शर्मा के निजी सचिव सुनील कुमार, विपिन गोयल, अमित शर्मा, पार्षद संजय सैनी, अक्षय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!