Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा ‘कार्यक्रम

गांव मंडौरा में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया और सोनीपत के गोविंद नगर में मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि की कार्यक्रम में शिरकत

सोनीपत, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के विभिन्न गांवों के आंगनवाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव मंडौरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, सोनीपत के गोविंद नगर में आयोजित आंगन मिलन उत्सव में मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी। दोनों कार्यक्रमों में बच्चों, महिलाओं और लाभार्थियों की भागीदारी रही।

गांव मंडौरा में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने लाभार्थियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रमों से लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने महिलाओं से पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

मेयर राजीव जैन ने कहा कि आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को एक ही स्थान पर पोषण, स्वास्थ्य एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ पोषण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेसिपी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रस्तुत कर पोषण के महत्व का संदेश दिया।

सभी कार्यक्रमों के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और विभागीय सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ नीलम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर सहित अन्य महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!