EducationGohanaब्रेकिंग न्यूज

75 देशों की यात्रा, एक मंच और विद्यार्थियों के लिए सीखों का खजाना—Michelle Simon ने बुटाना स्कूल में जगाई नई सोच

 

बुटाना, 01अक्टूबर । जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बुटाना में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय वक्ता Michelle Simon ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन के अनुभव, विभिन्न देशों की यात्राओं और सकारात्मक सोच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। 75 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके Michelle Simon ने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में Michelle Simon ने कहा कि दुनिया को करीब से देखने और अलग-अलग संस्कृतियों, समाजों तथा लोगों को समझने से व्यक्ति के सोचने का दायरा व्यापक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपनी यात्राओं के दौरान मिले अनुभवों और जीवन से जुड़ी सीख साझा करते हुए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, जिज्ञासा और निरंतर सीखते रहने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को बड़ा रखने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उनके रोचक यात्रा अनुभवों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाई और उन्हें दुनिया को एक व्यापक नजरिए से देखने का अवसर दिया।

विद्यालय के अध्यक्ष अजीत सांगवान, प्रधानाचार्य मनोज सांगवान, बीके आशीष (गोहाना), रामनिवास सांगवान, हेडमास्टर कृष्ण सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहा। विद्यालय परिवार की ओर से Michelle Simon का स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को पाठ्यक्रम की सीमाओं से बाहर ले जाकर उन्हें वैश्विक स्तर पर सोचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक और प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!