Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, प्राप्त हुुई 13 शिकायतें

-जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - सीटीएम सिमरन

सोनीपत, 13 जुलाई। लघु सचिवालय में सोमवार को सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश सीटीएम सिमरन के द्वारा दिए गए।

सीटीएम सिमरन ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत के पीछे किसी न किसी नागरिक की वास्तविक समस्या जुड़ी होती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके मामले की प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा करें ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत में अशोक विहार गली नंबर एक से शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक गली में अवैध रूप से बनाए गए रैंप हटवाने, गांव फरमाना के सरकारी स्कूल को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने, शास्त्री कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने, गांव भदाना से सोलर पंप के पैसे वापस दिलवाने, गांव अकबरपुर बारोटा से शिकायतकर्ता ने 134 ए द्वारा दाखिला प्राप्त छात्रा को स्कूल द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई।

अन्य शिकायतों में सोनीपत सेक्टर-15 से शिकायतकर्ता ने आरटीई में स्कूल अलाॅट होने के बाद भी निजी स्कूल में दाखिला न देने और अपनी मनमानी करने, बिजली का बिल कम करवाने, परिवार पहचान पत्र और पेंशन से संबंधित विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई। सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए सीटीएम सिमरन ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एसीपी अमित, तहसीलदार कीर्ति ,एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल कंबोज, एक्सईएन यूएचबीवीएन रणवीर देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!