Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजहाँसी

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन, सुनीता बामल जिला अध्यक्ष, विजय सैनी जिला महासचिव व अजय शर्मा जिला संरक्षक हुए नियुक्त 

प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

चंडीगढ़/हांसी (ब्यूरो) 24 जून। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का गठन आज हांसी के बड़सी गेट की जैन धर्मशाल में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिस में सुनीता बामल को हांसी जिला इकाई का जिला अध्यक्ष,विजय सैनी को जिला महासचिव व अजय शर्मा को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया।

उक्त गठन पर जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये हांसी जिला इकाई का गठन किया गया है।

इस अवसर पर डॉ बंसल ने आगामी 10 जुलाई से 13 जुलाई तक देवभूमि हरिद्वार में होने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन के लिए सभी पत्रकारों को आमंत्रित भी किया।

जिस में हांसी की महिला पत्रकार सुनीता बामल को जिलाध्यक्ष, विजय सैनी को महासचिव व मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा को बनाया गया है, कुल 18 पत्रकारों की जिला कार्यकारिणी बनाई गई है।

इस अवसर पर हांसी के प्रमुख समाजसेवी राजीव शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नीतियों व कार्यों की प्रशंसा की।

नियुक्ति व घोषणा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन,प्रदेश महासचिव नवीन बंसल,झज्जर जिला इकाई अध्यक्ष ललित गोठवाल, फतेहाबाद जिला इकाई के सदस्य नरेश बंसल व राध्यश्याम सोनी, हांसी जिले की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनीता बामल,जिला महासचिव विजय सैनी,जिला संरक्षक अजय शर्मा के साथ – साथ हांसी जिले के पत्रकार

संजय, सतबीर चहल,जसवंत सिंह ,अमन कुमार, विजय, अमित कुमार, रविंदर चहल, अमित डाटा,लखन, मनदीप बिठमड़ा, नरेंद्र मलिक, दिनेश, राम मेहर, रामनिवास, अनिल गहलोत, देवांश, कर्मजीत सहित अनेको पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!