Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

मोबाईल ऐप व वेब पोर्टल के जरिए ऑलाइन माध्यम से अपलोड होंगे जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के आकड़े-उपायुक्त नेहा सिंह

जनगणना संचालन निदेशक, हरियाणा डॉ० ललित जैन ने वीसी के माध्यम से अगस्त में होने वाले डीसीएचबी कार्य को लेकर की समीक्षा

-01 से 30 अगस्त तक पंचायत अलॉट किए गए फिल्ड ऑफिसर करेंगे डाटा अपलोड़

सोनीपत, 30 जून। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के आंकड़ों को डीसीएचबी मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी पंचायतों व शहरी वार्डों का कार्य करने के लिए फिल्ड ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। यह डाटा अपलोड करने का कार्य 01 अगस्त से 30 अगस्त, 2026 तक निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

जनगणना संचालन निदेशक, हरियाणा डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अगस्त माह में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 10 जुलाई तक फिल्ड ऑफिसर नियुक्त किए जाएं, ताकि 25 जुलाई तक इन सभी को प्रशिक्षण दिया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका किसी भी जिले का महत्वपूर्ण सांख्यिकीय दस्तावेज होता है, जिसमें गांवों एवं शहरों की सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित की जाती है। इन आंकड़ों का उपयोग सरकार द्वारा विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण तथा भविष्य की नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि डीसीएचबी के भाग-ए में ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका से संबंधित गैर-जनगणना आंकड़े शामिल किए जाते हैं। इसमें प्रत्येक गांव एवं शहर में उपलब्ध स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान, पेयजल, सडक़, बैंक, डाकघर, संचार सुविधाएं तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाता है। वहीं भाग-बी में प्राथमिक जनगणना सारांश से संबंधित आंकड़े अपलोड किए जाते हैं, जिनमें जनसंख्या, परिवारों की संख्या, साक्षरता, आवासीय सुविधाएं, बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होती है।

उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत सही एवं प्रमाणिक आंकड़े डीसीएचबी मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डेटा अपलोड करते समय गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जिले की जनगणना हस्तपुस्तिका त्रुटिरहित तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से डेटा अपलोड होने से कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता आएगी, साथ ही भविष्य में विभिन्न विभागों को योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध होंगे।

इस मौके पर नगराधीश सिमरन, तहसीलदार कीर्ति सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!