Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

एसडीएम अंकित कुमार ने रुखी पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

गोहाना(सोनीपत), 28 जुलाई। उपमंडल अधिकारी गोहाना अंकित कुमार ने मंगलवार को गांव रुखी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, अस्पताल परिसर, शौचालय, दवा स्टोर तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की तथा दवाइयों के स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखें तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अस्पताल परिसर, शौचालयों एवं स्नानघरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मरीजों का समय पर उपचार, उनके साथ विनम्र व्यवहार तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय की पाबंदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर नरेश हेल्थ इंस्पेक्टर व पवन उनके साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!