Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaक्राइमपुलिस प्रशासनब्रेकिंग न्यूज

मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना मे संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

 

गोहाना, 13 अगस्त l जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी साहिल पुत्र नरेन्द्र निवासी गाँव न्यात, गोहाना जिला सोनीपत व रॉकी पुत्र किशोर निवासी गांव खेड़ी दमकन जिला सोनीपत के रहने वाले है l

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 25 मई 2024 को बुधराम पुत्र अर्जुन निवासी पुरानी अनाज मण्डी, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि दिनांक 24.05.2024 को रात समय तकरीबन 9 बजे मैंने अपनी मोटरसाइकिल को पटेल बस्ती, गोहाना मे अपने मकान के आगे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह मैंने मोटरसाइकिल को देखा तो मोटरसाइकिल वहां खड़ी नहीं मिली। जिसे कोई नाम पता न मालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस घटना का भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही संजीत ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त दो आरोपियों साहिल पुत्र नरेन्द्र निवासी गाँव न्यात, गोहाना जिला सोनीपत व रॉकी पुत्र किशोर निवासी गांव खेड़ी दमकन जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!