Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaदेश भक्तिनगर परिषदबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

मोदी के जन्मदिवस पर रोशन हुआ गोहाना, ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में गूंजा सेवा का संकल्प

रजनी इंद्रजीत विरमानी ने शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

गोहाना, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नाम का दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का आह्वान किया गया।

नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें तथा भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!