Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaप्रशासनब्रेकिंग न्यूज

गोहाना उपमंडल के समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं पर एसडीएम अंकित कुमार ने लिया त्वरित संज्ञान

जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो समाधान शिविर की प्राथमिकता : एसडीएम अंकित कुमार

गोहाना (सोनीपत), 17 सितंबर। गुरुवार को उपमंडलीय परिसर गोहाना में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर करें। लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलती है।

समाधान शिविर में रुकी हुई बुढ़ापा पेंशन को चालू करवाने बारे, फैमिली आईडी में इनकम कम करवाने बारे, बीपीएल कार्ड बनवाने बारे, आदर्श नगर रेलवे लाइन के पास मुख्य गली में पानी की सप्लाई को चालू करवाने की सार्वजनिक शिकायत ,गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके समाधान के लिए एसडीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उचित दिशा निर्देश दिए गए।

कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया तथा जटिल समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। इसके साथ ही लंबित शिकायतों का समाधान सीमित समय में करने के निर्देश एसडीएम अंकित कुमार द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार ,नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, बीडीपीओ अश्विनी कुमार , एसडीओ पब्लिक हैल्थ सुनील कुमार, एसडीओ बिजली विभाग से कपिल यादव, कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!